फरीदाबाद में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: 1 हफ्ते में 42 शातिर ठग गिरफ्तार

cyber_fraud

साइबर थानों की विशेष टीमों ने 353 शिकायतों का किया त्वरित समाधान; डिजिटल सुरक्षा और 1930 हेल्पलाइन पर जोर।

फरीदाबाद / चंडीगढ़:

फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए गए एक सप्ताह के विशेष अभियान के तहत 11 प्रमुख मामलों में कार्रवाई करते हुए 42 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़ी तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के नेतृत्व में एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ के तीनों साइबर थानों की टीमों ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस ने आम नागरिकों द्वारा दर्ज कराई गई 353 साइबर शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया और पीड़ितों के बैंक खातों से ठगे गए लाखों रुपये फ्रीज करवाए। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की डिजिटल धोखाधड़ी या साइबर अपराध होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *