विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के लिए मान सरकार का बड़ा कदम: अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी

“चालू वित्त वर्ष के दौरान ₹1300 करोड़ का बजट प्रावधान; करीब 7 लाख महिलाओं को मिल रहा सामाजिक सुरक्षा का लाभ”: मंत्री डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर 2026:

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr Baljit Kaur) ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इसी दिशा में ‘विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना’ के तहत अब तक 729 करोड़ रुपये की राशि सीधे पात्र महिलाओं के खातों में जारी की जा चुकी है, जिससे लगभग 7 लाख महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा का संबल मिल रहा है। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इस कल्याणकारी योजना के लिए 1300 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट निर्धारित किया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों की अंतिम पंक्ति में खड़ी पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *