अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 नाबालिगों समेत 4 गिरफ्तार, 16 अत्याधुनिक पिस्तौल और विदेशी हथियारों का नेटवर्क बेनकाब

Amritsar Police Illegal Arms Seizure, DGP Gaurav Yadav Weapon Smuggling Crackdown, CP Amritsar Harmanbir Singh Gill, Glock Pistols Seized Punjab, Punjab Crime News Hindi Today, Illegal Weapon Supply Network Amritsar

सीमा पार से अवैध हथियार सप्लाई करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश; 3 ग्लॉक और चीनी पिस्तौल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

अमृतसर / चंडीगढ़, 26 अक्टूबर 2026:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को अपराध-मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अलग-अलग सफल ऑपरेशनों में दो नाबालिगों सहित चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 अति-आधुनिक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद कर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क की कलई खोल दी है।

विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर चल रहा था नेटवर्क

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस महानिदेशक (DGP) पंजाब गौरव यादव और अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (CP) हरमनबीर सिंह गिल ने संयुक्त रूप से जानकारी साझा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनमोल सिंह उर्फ मोहला, हरदीप सिंह उर्फ शिव (दोनों निवासी तरनतारन) और दो नाबालिगों के रूप में हुई है।

Amritsar Police Illegal Arms Seizure, DGP Gaurav Yadav Weapon Smuggling Crackdown, CP Amritsar Harmanbir Singh Gill, Glock Pistols Seized Punjab, Punjab Crime News Hindi Today, Illegal Weapon Supply Network Amritsar
Amritsar Police Illegal Arms Seizure, DGP Gaurav Yadav Weapon Smuggling Crackdown, CP Amritsar Harmanbir Singh Gill, Glock Pistols Seized Punjab, Punjab Crime News Hindi Today, Illegal Weapon Supply Network Amritsar
  • बरामद हथियारों का जखीरा: पुलिस ने कुल 16 पिस्तौल बरामद किए हैं, जिनमें तीन 9mm ग्लॉक पिस्तौल, एक चीन निर्मित .30 बोर पिस्तौल, एक .30 बोर एक्स-शॉट पिस्तौल, एक .30 बोर PX-5 स्टोरम पिस्तौल, नौ .30 बोर पिस्तौल और एक देशी .32 बोर पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा 7 जिंदा कारतूस और एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया गया है।
  • ऑपरेशन के विवरण: पहले ऑपरेशन में थाना कैंट क्षेत्र से एक नाबालिग को एक्टिवा पर जाते वक्त रोककर 6 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। दूसरे ऑपरेशन में थाना गेट हकीमड़ा की पुलिस ने अनमोल सिंह और उसके नाबालिग साथी को 5 पिस्तौल के साथ दबोचा, जिनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपी हरदीप सिंह को 5 और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि ये आरोपी विदेश में बैठे अपराधियों के संपर्क में थे और इन हथियारों की खेप को पंजाब के स्थानीय गैंगस्टरों व आपराधिक तत्वों तक सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *