महर्षि भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व पर धूरी में निकली भव्य शोभा यात्रा, CM भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी

महर्षि भगवान वाल्मीकि के प्रकाश पर्व पर धूरी में निकली भव्य

“नफरत के बीज पंजाब की पवित्र धरती पर कभी नहीं उग सकते”: महर्षि भगवान वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का मान सरकार ने दोहराया संकल्प

धूरी (संगरूर) / चंडीगढ़, 25 अक्टूबर 2026:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने आज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर शोभा यात्रा को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित अमर महाकाव्य रामायण का सत्य, धर्म, समानता और न्याय का सनातन संदेश आज भी हमारे समाज के लिए मार्गदर्शक है।

Bhagwant Mann Dhuri Shobha Yatra, Valmiki Prakash Parv 2026 Punjab, Punjab Government NEET Qualified Students, Bhagwant Mann Speech Dhuri, Punjab News Hindi Today, Valmiki Jayanti Celebration Punjab, AAP Government Punjab News
Bhagwant Mann Dhuri Shobha Yatra, Valmiki Prakash Parv 2026 Punjab, Punjab Government NEET Qualified Students, Bhagwant Mann Speech Dhuri, Punjab News Hindi Today, Valmiki Jayanti Celebration Punjab, AAP Government Punjab News

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों और पीर-फकीरों की पवित्र भूमि है और यहां नफरत के बीज कभी नहीं उग सकते। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में आए क्रांतिकारी बदलावों का जिक्र करते हुए गर्व से बताया कि इस वर्ष पंजाब के सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट (NEET) की परीक्षा पास की है, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या केवल 80 थी। यह इस बात का प्रमाण है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किस प्रकार गरीब और मेहनतकश परिवारों के बच्चों के जीवन में उजाला कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *